करियर

350 फैकल्टी को इंडस्ट्री फेलोशिप, हर महीने मिलेंगे एक लाख रुपये

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम के तहत 350 फैकल्टी मेंबर्स को इंटर्नशिप देने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य उद्योग और अकादमिक जगत के बीच की खाई को पाटना है। इच्छुक उम्मीदवार ifp.aicte.gov.in पर 15 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें

इस फेलोशिप प्रोग्राम के तहत चयनित फैकल्टी मेंबर्स को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए न्यूनतम एक वर्ष के लिए उद्योग में काम करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें कुल 1 लाख रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त होगा। इसके अलावा, फैकल्टी को उनके मूल संस्थान से नियमित वेतन भी मिलता रहेगा। कार्यक्रम 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और चयन प्रक्रिया 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक चलेगी।

अवधि: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए न्यूनतम एक वर्ष

स्टाइपेंड: एआईसीटीई की ओर से 75,000 रुपये प्रतिमाह + इंडस्ट्री की ओर से कम से कम 25,000 रुपये प्रतिमाह

अन्य लाभ: फैकल्टी को अपने संस्थान से नियमित वेतन भी मिलता रहेगा

शुरुआत: कार्यक्रम 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा

चयन प्रक्रिया: 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक

किन-किन क्षेत्रों में अनुभव मिलेगा?

चयनित फैकल्टी मेंबर्स को उन्नत सामग्रियां, रेयर-अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर्स, स्पेस और डिफेंस, ब्लू इकोनॉमी, सस्टेनेबिलिटी व क्लाइमेट चेंज, एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सुपरकंप्यूटिंग, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग), नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशंस, स्मार्ट सिटी व मोबिलिटी, एग्रो टेक और फूड प्रोसेसिंग समेत कई आधुनिक सेक्टर्स में काम करने का मौका मिलेगा।

पात्रता मानदंड

अधिकतम आयु: 45 वर्ष

न्यूनतम योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री

अनुभव: AICTE मान्यता प्राप्त संस्थानों में कम से कम 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव

डॉक्टोरल/पोस्ट-डॉक्टोरल शोध अवधि और डिप्यूटेशन अवधि इसमें नहीं गिनी जाएगी

चयन प्रक्रिया

इस फेलोशिप प्रोग्राम के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा:

आवेदन मूल्यांकन और दस्तावेज सत्यापन

इंडस्ट्री द्वारा इंटरव्यू

अंतिम दस्तावेज सत्यापन

फाइनल मेरिट लिस्ट तीनों चरणों के संयुक्त प्रदर्शन पर आधारित होगी।

आवश्यक दस्तावेज

पासपोर्ट साइज फोटो (JPEG, अधिकतम 100 KB)

आधार कार्ड और पैन कार्ड

स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और अंकतालिकाएं

वर्तमान व पूर्व रोजगार का अनुभव प्रमाण पत्र

मूल संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC)

स्क्रीनिंग और चयन की प्रक्रिया 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक चलेगी और प्रोग्राम की शुरुआत 1 दिसंबर 2025 से होगी। पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक पोर्टल ifp.aicte.gov.in पर जाना होगा।

Related Articles

Back to top button