करियर

एमसीसी ने दिया नीट यूजी उम्मीदवारों को बड़ी राहत

एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में दाखिले को लेकर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इस बीच मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों को राहत देते हुए राउंड-1 में रिपोर्ट की गई सीट से बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हुए इस्तीफा देने की अनुमति दी गई है।

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 21 अगस्त 2025 सुबह 11:00 बजे से 25 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे तक अपनी सीट छोड़ सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवार को आवंटित कॉलेज में शारीरिक रूप से रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा इस्तीफा

एमसीसी ने साफ किया है कि उम्मीदवार का इस्तीफा तभी मान्य होगा जब आवंटित कॉलेज इसे MCC द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दर्ज करेगा। अगर कॉलेज ऑनलाइन पोर्टल पर इस्तीफा अपलोड नहीं करता है, तो उम्मीदवार का त्यागपत्र ‘अमान्य’ माना जाएगा।

बढ़ सकती है 8,000 मेडिकल सीटें

हाल ही में, नेशनल मेडिकल कमीशन के प्रमुख, डॉ. अभिजीत शेट ने पुष्टि की है कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र (2025–26) में स्नातक (MBBS) और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर लगभग 8,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ी जा सकती हैं।

वर्तमान में मेडिकल सीटों की स्थितिइस समय भारत में मेडिकल पढ़ाई के लिए काफी सीटें उपलब्ध हैं। MBBS (UG) की कुल 1,18,098 सीटें हैं, जिनमें से 59,782 सरकारी कॉलेजों में और 58,316 निजी कॉलेजों में मिलती हैं। वहीं, PG की कुल 53,960 सीटें हैं, जिनमें से 30,029 सरकारी कॉलेजों में और 23,931 निजी कॉलेजों में हैं।

 

Related Articles

Back to top button