कारोबार

चांदी के बाद अब सोने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, कितनी हुई 24 कैरेट की कीमत

एमसीएक्स में अचानक सोने की रफ्तार तेज हो रही है। सुबह चांदी में तेजी देखी गई थी। उस समय सोने में भी बढ़ोतरी हो रही थी, हालांकि ये इतनी ज्यादा नहीं थी। लेकिन अब सोने की रफ्तार चांदी जैसे ही तेज होने लगी है। सोने ने 22 सितंबर दोपहर 12 बजे के आसपास एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एमसीएक्स में दोपहर 12 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने का भाव 1,11,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। जिसकी वजह से सोने ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की कीमत कितनी चल रही है। कितना हुआ सोने का भाव? दोपहर 1 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 111056 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 1209 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 110202 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 109847 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। IBJA में आज 22 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 109775 रुपये दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 109,335 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव 100554 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। कितना हुआ दाम? दोपहर 1 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 132,457 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 2619 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदी ने अब तक 130658 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 132665 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। आपके शहर में कितनी हुई कीमत? शहर सोने का दाम चांदी का भाव पटना ₹110,900 ₹131,990 जयपुर ₹110,940 ₹132,040 कानपुुर ₹110,990 ₹132,100 लखनऊ ₹110,990 ₹132,100 भोपाल ₹111,070 ₹132,210 इंदौर ₹111,070 ₹132,210 चंडीगढ़ ₹110,950 ₹132,070 रायपुर ₹110,910 ₹132,020 आज पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 110,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही यहां चांदी की कीमत भी सबसे कम है। पटना में 1 किलो चांदी की कीमत 22 सितंबर को 131,990 रुपये दर्ज की गई है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 111,070 रुपये दर्ज की गई है। यहां चांदी की कीमत भी सबसे ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button