खाना - खजाना

चाट खाने के हैं शौकीन, तो इस तरीके से बनाएं नाचो चाट

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री:

  • नाचो चिप्स 200 ग्राम
  • प्याज 1 मध्यम आकार की, बारीक कटी हुई
  • टमाटर 1 मध्यम आकार का, बीज निकालकर बारीक कटा हुआ
  • हरी शिमला मिर्च 1, बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)
  • इमली की मीठी चटनी 3-4 बड़े चम्मच
  • हरी धनिया-पुदीना की चटनी 3-4 बड़े चम्मच
  • टोमैटो केचप 1-2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया 2-3 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला 1.5 से 2 चम्मच (स्वादानुसार)
  • जीरा पाउडर (भुना हुआ) 1 चम्मच
  • काला नमक स्वादानुसार
  • नींबू का रस 1-2 चम्मच
  • पनीर 1/2 कप, कद्दूकस किया हुआ
  • मोजरेला चीज

विधि :

  • सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें।
  • अब एक बड़ी चपटी प्लेट या ट्रे लें और उसमें नाचो चिप्स को फैला कर बिछा दें। ध्यान रहे कि चिप्स एक-दूसरे पर ज्यादा न हों।
  • इसके बाद नाचो चिप्स के ऊपर कटी हुई प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। अब इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी को चम्मच की मदद से चिप्स के ऊपर डालें। साथ ही, केचप भी डाल दें और मिला लें अच्छी तरह।
  • अब इसके ऊपर स्वादानुसार चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और नींबू का रस छिड़कें।
  • सबसे ऊपर बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया पनीर या चीज डाल दें।
  • आपकी खस्ता और रंगीन नाचो चाट तैयार है! इसे तुरंत सर्व करें, नहीं तो चिप्स नरम हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button