करियर

स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और ग्रेड-डी परीक्षा की आंसर-की जारी

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और ग्रुप-डी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार गलत उत्तर के लिए अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आंसर-की चेक

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और ग्रुप-डी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे, अब वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डेट को हुई थी परीक्षा

एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा 06, 07, 08 और 11 अगस्त को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग और अंग्रेजी आदि विषयों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे।

 

Related Articles

Back to top button