अन्तर्राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन के अलावा इन देशों के बीच भी रुक सकता है युद्ध

कोरोना महामारी के बाद दुनिया के कई देशों में युद्ध के हालात बन गए। कई महीनों से चल रहे इन युद्धों को अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं। अरमेनिया और अजरबैजान में सीजफायर करवाने के बाद अब ट्रंप दो और युद्धों को रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इसमें कई चुनौतियां भी हैं।

फरवरी 2022 से चल रहा रूस-यूक्रेन का युद्ध।

रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर करवाने में जुटे ट्रंप।

दुनिया दो और देशों के बीच सीजफायर होने के आसार।

कोरोना महामारी का भयानक काल खत्म होने के बाद दुनिया के कई देश युद्ध की चपेट में आ गए। फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। यह युद्ध चल ही रहा था कि इजरायल और हमास में जंग शुरू हो गई। इस युद्ध में ईरान भी कूद पड़ा, जिसके बाद यह जंग इजरायल बनाम ईरान लगने लगी। आखिर में अमेरिका ने भी ईरान पर एअर स्ट्राइक की और मिडिल ईस्ट में विश्व युद्ध के हालात बनने लगे।

पिछले कुछ समय से लगातार चल रहे तनाव के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी देशों के बीच में सीजफायर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अगर उनकी कोशिशें कामयाब होती हैं, तो दुनिया में एक नहीं बल्कि दो सीजफायर के आसार बन रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button