
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिव्यू काफी अच्छे आ रहे हैं और लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। सामाजिक मुद्दों पर आधारित होने की वजह से भी लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लोग पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी टक्कर मिल रही है।

अगर पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो माना जा रहा है कि फिल्म ने 4.5 करोड़ की कमाई की है। अभी तक फिल्म कलेक्शन के आधिकारिक आंकड़े आए नहीं हैं और यह एक अनुमान है। लेकिन अभी हॉलीडे वीक है और ऐसे में फिल्म के कलेक्शन में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है। वहीं दिवाली का भी फिल्म कलेक्शन पर अच्छा असर पड़ सकता है।
वहीं, फिल्म की टक्कर मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल-4 और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाहना से है। हाउसफुल-4 के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना है कि लोग किस फिल्म पर ज्यादा विश्वास जताते हैं और कलेक्शन बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं फिल्म का रिव्यू देखें तो तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा तारीफ सांड की आंख की हो रही है।
सांड की आंख एक ऐसी फिल्म है जो आपकी जिंदगी में प्रेरणा भर देगी। भले ही आप किसी भी उम्र के क्यों ना हो। सांड की आंख परिवार के साथ जरूर देखी जानी चाहिए। इसे छोड़ना यानी खुद को एक बेहतरीन सिनेमा से वंचित रखना है। बागपत की शूटिंग स्टार चंद्रो दादी और प्रकाशी दादी, जिन्होंने 60 साल की उम्र में तमाम सारे विरोध और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ना सिर्फ शूटिंग सीखी और देश का मान भी बढ़ाया।