बर्तन ड्यूटी को लेकर उलझीं शेफाली बग्गा और आरती सिंह,

 टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हर दिन कंटेस्टेंट के किसी ना किसी वज़ह से झगड़े होते रहते हैं। हाल ही में फिर एक बार किचन ड्यूटी को लेकर घरवालों के बीच मतभेद हो गई है।

हाल ही में कलर्स टीवी के ऑफिशियल चैनल से एक वीडियो सामने आई है जिसमें शेफाली बग्गा और आरती सिंह बर्तन मांजने के लिए झगड़ा कर रहे हैं। दरअसल बीते दिन हुए टास्क में कई लड़कियों के हाथों में चोट आ गई थीं, जिससे अब सभी को काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरती को दिन के और शेफाली को रात के बर्तन धोने की ड्यूटी मिली है लेकिन क्योंकि शेफाली के हाथों में चोट लगी है उन्होंने बर्तन धोने से इनकार कर दिया है। जिससे आरती के ऊपर ज्यादा काम आ गया है।

शेफाली के मना करने पर आरती अकेले ही बर्तन धोना शुरू कर देती हैं, लेकिन फिर बाद में अपनी चोटें दिखाते हुए देवोलीना से खूब शिकायत करती हैं। ये सुनकर शेफाली बग्गा भी भड़क जाती हैं, और बेडरूम से चिल्लाते हुए कहती हैं कि तुम रहने दो मैं कर लूंगी। बाद में शेफाली सलमान खान का डायलोग मुझपर एक एहसान करना कि मुझपर कोई एहसान मत करना भी कहती है।

आरती का कहना है कि थोड़े दिनों पहले ही सबने ड्रामा करते हुए कहा था कि सब अपनी अपनी प्लेटें धोकर रखेंगें। लेकिन कोई भी ऐसा नहीं कर रहे हैं। आरती ने कहा कि टास्क में चोटें तो सब को आई हैं, इसका मतलब ये तो नहीं है कि सब अपना काम करना छोड़ दें।

बाद में जब शेफाली ने आरती की बातें सुनी तो कहा कि मैं खुद कर लूंगी, करना है तो अच्छे से करो बातें नहीं सुनाओ। इससे पहले भी किचन में खाना बनाने को लेकर कई बार लड़ाई हो चुकी है।