सवर्ण चेतना ने वकीलों की हत्या पर कार्यवाही न होने से जताई नाराजगी

प्रदेश में हो रही लगातार अधिवक्ताओं कीनिर्मम हत्या को देखते हुए सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है।हत्या पर सरकार चुप्पी साधे है।बेहद चिंताजनक है ।जब न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता साथियों के साथ इस तरीके से घटनाएं घटित होगी, आम आदमी को न्याय कैसे मिल सकता है।पिछले 2 वर्षों में लगभग 50 से अधिक अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या हुई है।अधिवक्ता साथियों की किस तरीके से हो रही हत्याओं और उनकी उपेक्षा है।

हम सरकार से मांग करते हैं।कि प्रदेश में जहां-जहां अधिवक्ता साथियों की हत्या हुई हैं।उनके परिवार से सरकार का कोई प्रतिनिधि संपर्क करें और उनके परिवार जनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम करें, साथ ही हम सब सरकार से मांग करते हैं।कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित किया जाए नही.तो सवर्ण चेतना विधिक प्रकोष्ठ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ अमित अग्निहोत्री एडवोकेट,जिलाध्यक्ष योगेश सिह एडवोकेट,, राजीव कुमार सिंह एडवोकेट प्रदेशसचिव शिव मोहन शुक्ला एडवोकेट प्रदेशसचिव प्रतिमा मिश्रा एडवोकेट जिलाध्यक्ष महिला सभा हरदोई वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह राघवेंद्र सिंह एडवोकेट संदीप अग्निहोत्री एडवोकेट आशुतोष एडवोकेट रवि श्रीवास्तव एडवोकेट, विजय पांडे एडवोकेट सुधांशु श्रीवास्तव एडवोकेट राम जी अवस्थी एडवोकेट अयूब खान एडवोकेट कृष्णकांत मिश्र एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।