
‘बिग बॉस’ के घर में रोज़ कुछ ना कुछ ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। इसी वजह से ये शो लगातार सुर्खियों में बना रहता है। ‘बिग बॉस 13’ भी पहले दिन से सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार ‘बिग बॉस’ के खबरों में रहने की कई वजह हैं, जैसे पहले ही दिन से कंटेस्टेंट के बीच होने वाला झगड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की दुश्मनी, चौथे ही हफ्ते में सलमान का गुस्सा फूटना वगैरा-वगैरा। शो से अब तक दो लड़कियां दलजीत कौर और कोएना मित्रा विदा ले चुकी हैं। अब बारी है वाइल्ड कार्ड एंट्री की।

खबरों की मानें तो शो में एक नहीं बल्कि चार वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। वाइल्ड एंट्री के लिए जिनके नाम अभी तक सामने आए हैं वो हैं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, टीवी एक्टर और होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला, घर से बेघर हो चुकीं कोएना मित्रा और पंजाबी सिंगर और मॉडल हिमांशी खुराना। आमतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने से घर में मौजूद कंटेस्टेंट को दिक्कत होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, लेकिन इस बार एक कंटेस्टेंट हिमांशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने से शहनाज़ गिल को सबसे ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
दरअसल, शहनाज़ और हिमांशी एक दूसरे की ‘दुश्मन’ हैं, दोनों के बीच बिल्कुल नहीं बनती है, दोनों की बीच एक गाने को लेकर लड़ाई भी हो चुकी है। ऐसे में हिमांशी का आना शहनाज़ के लिए परेशानी खड़ी सकता है।
अपने बेबाक अंदाज़ के चलते एक बार सुर्खियों बिग बॉस के घर में लाइमलाइट बटोरने वाली शहनाज़ ने हिमांशी खुराना के गाने ‘आई लाइक इट’ को अब तक का सबसे बुरा गाना बताया था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई थी। शहनाज ने अपने स्नैपचैट अकाउंट से खुद की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने हिमांशी के गाने की जमकर बुराई की थी। शहनाज़ का ऐसा रवैया देख कर हिमांशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में शहनाज़ को करारा जवाब दिया था। इसके बाद दोनों की लगातार वीडियो सामने आने लगीं जिसमें एक दूसरे पर शब्दों के वार किए गए थे।