CBSE ने कक्षा 12वीं बायोलॉजी के सैंपल पेपर जारी कर दिए

साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12वीं के सेलेबस में एक विषय हैं जीवविज्ञान जिसे बायो या बायोलॉजी भी कहते हैं. ये विषय उन छात्रों के लिए होता है जो मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. हालांकि ये विषय कई छात्रों को काफी मुश्किल लगता है. वहीं सीबीएसई का कहना है कि अगर सही से तैयारी और कांसेप्ट की बारीकियों को समझा जाए तो इसमें नंबर स्कोर करने काफी आसान है. ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर  CBSE कक्षा 12वीं बायोलॉजी के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं. इनकी मदद से तैयारी और बेहतर हो सकती है.

बायोलॉजी का पेपर 100 अंकों का होगा है जिसमें से थ्योरी का पेपर 70 अंकों का होगा. वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. बता दें, परीक्षा का समय 3 घंटे का होगा. प्रश्न पत्र में कुल 27 प्रश्न पूछे जाएंगे. जिन्हें पांच खंडों में विभाजित किया जाएगा. सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं.

अगले साल कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में आयोजित की जाएगी. सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 की डेटशीट दिसंबर के अंत तक जारी कर सकता है.