
- 200 ग्राम पनीर
- 1 मध्यम आकार का प्याज कटा हुवा
- 1 प्याज छिलका अलग किया हुवा
- 1/2 शिमला मिर्च कटा हुवा
- 3 मध्यम आकार का टमाटर कटा हुवा
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- 2 चम्मच भुना हुवा बेसन
- 2 लौंग की कलियाँ
- 1 छोटी इलायची
- 2 लौंग की कलियाँ
- 1 छोटी इलायची
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच मेथी दाना
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 1 तेजपत्ता
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- एक चुटकी गरम मसाला पाउडर
- 1 चम्मच निम्बू का रस
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच मलाई
- नमक स्वादानुसार
Method
सबसे पहले 2 चम्मच तेल डालकर कढ़ाही गर्म करे फिर इसमें छिलके अलग किये हुए प्याज को light golden color में आने तक fry कर ले और जब यह fry हो जाए तो इसे निकाल कर एक प्लेट में रख ले. अब शिमला मिर्च को डालकर fry करे और crispy हो जाने के बाद इसे बाहर निकाल ले. आप यहाँ पर पनीर को काट कर इसको भी fry कर ले और अलग रख ले.
टमाटर को मिक्सी में डालकर प्योरी बना ले और एक bowl में अलग रख ले. मिक्सी में प्याज को हरी मिर्च और अदरक के साथ डालकर पीस ले फिर इसे भी निकाल कर एक bowl में रख ले.
अब इसी कढ़ाही में 1 चम्मच तेल डाले और सभी शाबूत मसालों को डालकर चलाते इसे तड़कने दे. जब यह अच्छे से खुशबू देने लगे तो इसमें प्याज का पेस्ट मिलाये और इसे pink color में आने तक इसे fry करे. जब यह pink color में आ जाये तो इसमें टमाटर की प्योरी डाले और नमक के साथ इसे अच्छे से mix कर के मध्यम आंच पर बीच बीच में चलाते हुए इसे पकाए.
बीच में ही धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर gravy डाले और इसे अच्छे से mix कर ले. इसे बीच बीच में चलाते हुए पकाए जब किनारों से तेल छोड़ने लगे मतलब टमाटर अब पक कर तैयार हो चूका है.
अब इसमें हम fry किये हुए प्याज और टमाटर को डालेंगे और दही मिलायेंगे और आंच को बिलकुल धीमा कर के दही को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएंगे जब तक की दही पूरी तरह से gravy में बिलकुल घुल ना जाए. अब हम इसमें निम्बू का रस और एक चुटकी गरम मसाला पाउडर gravy में डालेंगे और इसे ढंक कर पनीर डालकर इसे 7 मिनट तक पकने के लिए छोड़ देंगे.
लीजिये दोस्तों तैयार है हमारी शाही पनीर की शानदार recipe. इसे आप अपने पसंद के अनुसार naan, बटर naan, अपने पसंद के चावल की recipe के साथ खा सकते है.
