
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले की भारत से दूर न्यूयॉर्क में रहती हों, लेकिन उनका दिल अब भी हिन्दुस्तानी है। इस बात का पता इसी से चलता है कि प्रियंका बाहर रहकर भी भारतीय त्यौहार मनाना नहीं भूलती हैं। गुरुवार को जहां पूरे देश की महिलाओं और अभिनेत्रियों ने करवाचौथ का त्यौहार मनाया। तो वहीं परदेश में रहकर प्रियंका चोपड़ा भी करवाचौथ मनाना नहीं भूलीं।

प्रियंका और निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि निक को भी इंडियन कल्चर और सॉन्ग बहुत पसंद हैं। और ये बात उनकी की कई तस्वीरों और वीडियोज में देखी भी जा चुकी है। करवाचौथ के मौके पर भी निक और प्रियंका की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें निक ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है और प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई।