
जिस तरह भारत में लोग वास्तु को फॉलो करते हैं उसी तरह चीन में फेंगशुई को पसंद किया जाता है। धीरे-धीरे भारत में भी इसे लोगों द्वारा अपनाया जा रहा है। आज हम बात करेंगे तीन टांग वाले मेंढक की जिसे घर में रखने से वहां की सारी नेगेटिव एनर्जी समाप्त की जा सकती है।

तीन टांगों वाला मेंढक
फेंगशुई में तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। घर पर इसे रखने से वास्तु दोष दूर होने के साथ घर में तरक्की होती है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। मेंढक को किचन या शौचालय के भीतर ना रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होने के बजाय दुर्भाग्य को बढ़ावा मिलता है।
मेंढक से जुड़ी कुछ खास बातें
फेंग्शुई के अन्य प्रोडक्ट की तरह तीन टांगों वाला मेंढक भी धन-संपत्ति और सौभाग्य प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इसके मुंह में एक या तीन सिक्के होते हैं। असल में इस तीन टांग वाले मेंढक के पीछे एक पुरानी कथा जुड़ी है। कुछ साल पहले चीन के एक व्यक्ति ने इस मेंढक की खोज की थी। उसे चेन-सू नाम का तीन टांगों वाला एक मेंढक मिला, जिसने उस व्यक्ति को जादूगर बना दिया। सुनने में आया है कि उस व्यक्ति का नाम Leo-Eye था। ल्यू आई जब भी कहीं बाहर जाना चाहता, वह इच्छा करता और चेन सू मेंढक जादूई तरीके से उसे वहां पहुंचा देता। तभी से तीन टांगों वाले मेंढक का पास होना सौभाग्य का प्रतीक माना जाने लगा।
पहले भले ही भारतीय बाजार में तीन टांगों वाला मेंढक कम पाया जाता था, लेकिन इसकी उपयोगिता के कारण आज यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। तीन टांगों वाला मेंढक यानी मनी फ्रॉग भिन्न आकारों में मिलता है। उसके पैरों के नीचे सिक्कों का बिस्तर-सा होता है।
पिरामिड
घर में पिरामिड रखने से बहुत ही आसानी से किसी भी दिशा में मौजूद वास्तु दोष समाप्त किए जा सकते हैं। यदि आप अपने घर में किसी भी तरह की नेगेटिविटी महसूस करें, घर के मुख्य द्वार पर ट्रांसपेरेंट पिरामिड टांग लें। ऐसा करने से आपके घर की नेगेटिव एनर्जी पॉजिटिविटा में बदल जाएगी।
कछुआ
कछुआ घर के वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर होता है। फेंगशुई में बताया गया है कि मुंह में सिक्का पकड़े हुए कछुआ घर में होने से कभी भी धन का नुकसान नहीं होता। यदि आपने किसी से कर्ज लिया हुआ है या फिर किसी और को दिए हुए पैसे वापिस नहीं मिल रहे, तो घर के ड्राइंग रुम में इस कछुए को रखें।
चाइनीज सिक्के
फेंगशुई में चाइनीज सिक्कों को भी काफी लकी माना गया है। इन्हें घर के दरवाजे पर टांगने से हर तरह की नेगेटिव एनर्जी घर से दूर हो जाती है। आप चाहें तो घर में मौजूद पुराने तांबे की सिक्कों को लाल धाग में लपेटकर दरवाजे पर लगा सकते हैं। इससे एक तो घर की लुक चेंज होगी साथ ही आपको अपने चारों तरफ से अच्छी खबरें सुनने के मिलेंगी।