
पटना ( अ सं ) । बालू के अवैध खनन और इससे पर्यावरण की क्षति से संबंधित मिले शिकायतें के बाद बिहार सरकार ने बालू पर एकाधिकार समाप्त करते हुये बालू खनन नियमावली 2019 बनाते हुये नीलामी का निर्णय लिया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त कदम के बाद आखिरकार अंतिम रूप दे दिया गया हैं । पटना जिले में कुल 43 बालू घाटों व भोजपुर के 60 बालू घाटों की नीलामी 25 अक्टूबर 2019 तक ई-नीलामी ,प्रक्रिया के तहत पुरी कर लेनी हैं ।

खनन विभाग के निर्देशानुसार बालू खनन की ई-नीलामी प्रक्रिया संबंधित जिले के जिलाधिकारी सह समाहार्ता के द्वारा की जाएगी । नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदकों को पहले प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पटना जिले में यह प्रशिक्षण दिनांक -10 -10 -2019 से हिन्दी भवन ,पटना में शुरू हो गयी है जो आगामी 14 अक्टूबर तक चलेगी । प्रशिक्षण में ई-नीलामी से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जा रही हैं । हालाँकि कई लोगों की शिकायत हैं की प्रशिक्षण की जानकारी /सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से नहीं दी गयी हैं ।जबकि यह एक जरूरी प्रक्रिया होती हैं ।
प्रशिक्षण समाप्ति के दूसरे दिन यानी आगामी 15 अक्टूबर 2019 को इच्छुक आवेदक शुल्क जमाकर दस्तावेज ले सकते हैं और निविदा दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं । इसके बाद आगामी 18 अक्टूबर 2019 को अग्रधन राशि ,ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा करना हैं ।
बालू खनन के टेंडर में भाग लेने वाले आवेदकों का निविदा दस्तावेज का तकनीकी जांच / मूल्यांकन कर सफल निविदाताओं की सूची जिलाधिकारी सह समाहार्ता के वेबसाइट पर दिनांक 22 अक्टूबर 2019 को अपलोड/प्रकाशित कर दी जाएगी । वहीं बालू खनन की ई-नीलामी प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2019 को ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल- www.eproc.bihar.gov.in/ BELTRON के माध्यम से सम्पन्न होगी । किसी तरह की संबंधित सूचना के लिए –0612 2523006 / 7542028164 संपर्क किया जा सकता है ।