Happy Birthday Amitabh Bachchan: बिग बी 1000 करोड़ की है संपत्ति ,करोड़ों की गाड़ी, घर के मालिक हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को देखते ही उनकी फिल्मों के अलावा उनकी लाइफस्टाइल की बातें दिमाग में आती हैं। उनके सूट्स, उनकी कारें, उनकी घड़ी और उनका घर। उनकी लग्जरी लाइफ को लेकर कई किस्से कहानियां भी बहुत फेमस हैं और कई बार उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा हो जाती है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं आखिर सदी का ये महानायक कितने करोड़ का मालिक है…

अमिताभ बच्चन के साथ साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं और अभी राज्यसभा सांसद हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की संपत्ति की बात करें तो दोनों करीब 1000 करोड़ के मालिक हैं। यह बात खुद जया बच्चन ने राज्यसभा चुनाव के दौरान नामांकन भरने के दौरान बताया था। उन्होंने नामांकन में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे में लिखा था और अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 1000 करोड़ के मालिक हैं। इसमें उनके पास 460 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और चल संपत्ति 540 करोड़ रुपये की है। बता दें कि यह जानकारी साल 2018 में दी गई थी और यह इससे पहले 2012 में दी गई जानकारी से दोगुनी से ज्यादा है। साल 2012 में उन दोनों की कुल अचल संपत्ति 152 करोड़ रुपये थी, जो अब 460 करोड़ थी। वहीं 2018 तक दोनों की चल संपत्ति 540 करोड़ थी, जो 2012 में 343 करोड़ रुपये थी।

करोड़ों रुपये की है घड़ियां

अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो दंपत्ति के पास घर और गाड़ी के अलावा भी कई ऐसे सामान हैं, जो सिर्फ शौक के लिए हैं और उनकी कीमत करोड़ों में हैं। हलफनामे की जानकारी के अनुसार, अमिताभ के पास 3.4 करोड़ रुपये और जया बच्चन के पास 51 लाख रुपये की घड़ियां हैं। बच्चन दंपति के पास 9 लाख का एक पेन भी है।

कितनी हैं गाड़ियां?

दोनों के पास 12 गाड़ियां हैं जिनकी कीमत 13 करोड़ है। इसमें पोर्शे, रेंज रोवर, मर्सडीज़ के अलावा इनमें एक टाटा नैनो और ट्रैक्टर भी शामिल हैं।

कितनी है जमीन

जया-अमिताभ के पास नोएडा, अहमदाबाद, गांधीनगर, पुणे और भोपाल में रिहायशी प्रॉपर्टी है। वहीं परिवार का फ्रांस के ब्रिग्नोगन प्लेज में 3,175 स्कॉयर मीटर का एक प्लॉट भी है। जया बच्चन के पास लखनऊ और अमिताभ के पास बाराबंकी में कृषि योग्य जमीन है।

Happy Birthday Amitabh Bachchan: जब डॉक्टरों ने बिग बी को कर दिया था ‘क्लीनिकली डेड’ घोषित, जानिए शहंशाह के दूसरे जन्म की कहानी

Happy Birthday Amitabh Bachchan: 75 फीसदी खराब है बिग बी का लिवर, इन गंभीर बीमारियों का चल रहा है इलाज

कितना है सोना

शपथ पत्र के अनुसार, इनके पास 62 करोड़ रुपये की सोने की ज्वैलरी भी है।

कैसे होगा बंटवारा?

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो में बताया था कि उनके मरने के बाद उनकी संपत्ति उनके बेटे और बेटी में आधी-आधी बांट दी जाएगी। उन्होंने कहा था,’ हमारी संतान हैं एक बेटा और एक बेटी आधा- आधा देंगें दोनों को, दोनों को बराबर मिलेगा,चाहे जो भी हो।