
एक बार फिर से Realme Festive Days सेल शुरू हो गई है. यह सेल 9 अक्टूबर तक चलेगी. इस दौरान Realme स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा. अगर आप Realme X और Realme 5 जैसे स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. यह सेल Realme की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की गई है.

अगर बात करें Realme 5 पर मिलने वाले ऑफर्स की तो कंपनी ने 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदने का मौका दिया है. वहीं, इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.Citi बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं, Axis बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा. यह ऑफर Flipklart के लिए है. वहीं, अगर आप Realme की वेबसाइट पर HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा.
इसके अलावा एक अन्य स्मार्टफोन Realme 5 Pro की बात करें तो इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, Realme 3 Pro को आप 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. Realme 3 और Realme 3i को भी डिस्काउंटेड प्राइस क्रमश: 8,499 रुपये और 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. Realme X की बात करें तो इसे 16,999 रुपये के बजाय 16,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस पर 500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। यह डिस्काउंट Realme की वेबसाइट पर मिलेगा. इसके अलावा 10 फीसद के अन्य बैंकिंग डिस्काउंट उपलब्ध है. इन्हें Flipkart पर लिस्ट कर दी गया है.