यह उपाय करने से टिकने लगता है तिजोरी में धन, घर में बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

आज के समय में कोई कुछ भी कहें, पैसे बचाना एक कला है क्योंकि कमाना जितना मुश्किल, बचाना उतना ही कठिन है। जिस तरह मशीन को चलाने के लिए तेल की जरूरत होती है, वैसे ही जीवन चलाने के लिए धन की जरूरत है। वॉरेन बफेट को दुनिया पैसा खींचने वाला चुंबक कहती है। उनका मानना है कि अगर आप उन चीजों को खरीदतें हैं, जिनकी आपको बिल्कुल ही जरूरत नही है, तो जल्द ही आपकों उन चीजों को बेचना पड़ेगा। कई बार देखा गया है कि हम कमाते बहुत हैं, लेकिन फिर भी धन को बचाकर नहीं रख पाते हैं, जिस कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। वास्तुशास्त्र में कुछ सामान्य उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आकस्मिक खर्चों में कमी आती है और धन का कोष बढ़ने लगता है। आइए जानते है वास्तुशास्त्र के ऐसे अचूक उपायों के बारे में जो आपके धन को बचाने और बढ़ाने में मददगार साबित होंगे…