
तमिलनाडु सरकार, शिक्षक भर्ती बोर्ड, चेन्नई ने 2331 सहायक प्रोफेसर के पद के लिए सरकार नौकरी आवेदन आमंत्रित किया है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह 30 अक्टूबर 2019 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें. TRBTN भर्ती योग्यता / पात्रता की शर्तें, आवेदन कैसे करें और अन्य नियम नीचे दिए गए हैं.

पदों का विवरण
तमिलनाडु सरकार, शिक्षक भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2331 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए हैं.
योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन 55 प्रतिशत अंकों के साथ की हो. इसी के साथ यूजीसी नॉर्म्स के अनुसार NET / SLET / SET / SLST / CSIR / JRF परीक्षा पास की हो. उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए.
उम्र सीमा
01.07.2019 के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 57 होनी चाहिए.
क्या होनी चाहिए योग्यता
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन फीस वहीं SC, SCA, ST / PWD उम्मीदवारों के लिए 300 आवेदन फीस है. उम्मीदवार आवेदन का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
क्या है जरूरी तारीख
आवेदन शुरू करने की तारीख- 4 अक्टूबर 2019
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 30 अक्टूबर 2019
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जाएं. बता दें नियुक्ति चेन्नई में होगी.
कैसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का सेलेक्शन शॉर्टलिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
पे-स्केल
चुने गए उम्मीदवारों 57700 से 1,82,400 पे-स्केल तय किया गया है.