

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान पर हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने रक्षा लेखा विभाग दिवस कार्यक्रम (DAD) पर मंगलवार को कहा कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) कभी भी टेरर फंडिंग के लिए पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट कर सकती है। अगस्त में एफएटीएफ के एशिया पैसिफिक ग्रुप ने पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट कर दिया था।