इसलिए रात में नहीं छोड़ना चाहिए जूठे बर्तन, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

हिंदू धर्म में कई ऐसे कार्य है जो करने को मना किए गए हैं या फिर उनका समय निश्‍चित किया गया है इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी छिपा है। पहले जमाने में इन्‍हीं नियमों के अनुसार हर काम करने का एक निश्चित समय बना हुआ था और ये ऐसे ही नहीं था इसके पीछे कुछ कारण छिपा हुआ था। जैसे सुबह जल्‍दी उठना, मंदिर जाना, शाम के समय साफ सफाई न करना या फिर रात को जूठे बर्तन नहीं छोड़ना इन सभी चीजों के पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक कारण भी जरूर छिपा होता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर रात के समय जूठे बर्तन क्‍यों नहीं छोड़ने चाहिए। इस परंपरा के पीछे वैज्ञानिक कारण ये है कि रात में जूठे बर्तन छोड़ने से बर्तन में कीटाणु आ जाते हैं और ये रात भर में इतने सारे ज्‍यादा संख्‍या में बढ़ जाते हैं कि सुबह जब हम इन बर्तनों की सफाई भी करते हैं तो भी वो इसमें रह जाते है जो बीमारियों का कारण बनते हैं।