मिनटों में बनाएं टेस्टी ब्रेकफास्ट ‘प्याज पराठा’

सामग्री :

2 छोटी प्याज बारीक कटी हुई, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक- स्वादानुसार, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, हरी धनिया बारीक कटी हुई।

विधि :

प्याज बेसन लीजिए, उसमें नमक डालें, लाल मिर्च पाउडर डालें साथ में हरी धनिया और हरी मिर्च भी मिलाए। आवश्यकतानुसार इसमें पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आटे की लोई बनाकर उसे थोड़ा सा बेल लें और इसमें प्याज की स्टफिंग भरें चारो तरफ से बंद कर दें।

अब तवे को गैस पर तेज आंच पर रखें। अब उसपर तेल लगाइए और पराठे डालें। जब एक तरफ से लाल हो जाए तब इसे पलटें। अचार, बूँदी रायता या दही के साथ परोसे।