लड़कियाँ क्यों बांधती है काला धागा, क्या बुरी नजर से है इसका कोई संबंध

रोजाना जब भी घर से निकलते होंगे तो आप की मां काला टीका लगा कर कहती है मेरे लाल को किसी की बुरी नजर ना लगे। काले टीके के साथ लोग बुरी नजर से बचने के लिए काले धागे का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं क्यों बांधा जाता है काला धागा अगर नहीं तो हम आप को बताएंगे।

काला धागा पहने से नहीं लगती है बुरी नजर:

# कुछ लोग इसे अंधविश्वास से अधिक कुछ भी नहीं मानते। काला रंग नजर लगाने वाले की एकाग्रता को भंग कर देता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा संबंधित व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाती है।

# काले धागे की वैज्ञानिक मान्यता यह है कि काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है। काला धागा बुरी नजर को या बुरा ऊर्जाओं को अवशोषित कर लेता है व उनका प्रभाव हम पर नहीं पड़ने देता है।

# हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। ये पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इनसे मिलने वाली ऊर्जा ही हमारे शरीर का संचालन करती हैं।

# जब किसी इंसान की बुरी नजर हमारी सुविधाओं को लगती है। इस नकारात्‍मक ऊर्जा को रोकने के लिए गले में काला धागा बांधा जाता है।