
आपने अक्सर मर्डर, रेप और अन्य जघन्य अपराधों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन साउथ अफ्रीका में रहने वाले एक शख्स के अपराध को जानकर आप चौंक जाएंगे। यह शख्स महिलाओं के निजी अंगों को काटकर उन्हें फ्रिज में सहेज कर रखता था।
साउथ अफ्रीका में रहने वाले पीटर फ्रेडेरिक्सन नाम के आदमी के कारनामे काफी हैरान करने वाले हैं। इस शख्स को एक महिला द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने अरेस्ट किया था। लेकिन राज तो तब खुला जब फ्रेडेरिक्सन के घर की तलाशी ली गई। पुलिस जब इस आदमी के घर पहुंची तो वहां रखी चीजों को देखकर घबरा गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर का फ्रीज खोला तब उसमें से 21 महिलाओँ के प्राइवेट पार्ट पाए गए।
बताते हैं कि पीटर एक तरह से मानसिक अवसाद से ग्रस्त है। उसे महिलाओं के निजी अंगों को काटने में मजा आता था। उसके घर से महिलाओं को बेहोश करने का सामान मिला है। साथ ही ऐसे हथियार भी मिले जिससे वह महिलाओं के प्राइवेट पार्ट काटा करता था। पुलिस पूछताछ में पीटर ने बताया कि वह पहले महिलाओं को अपने घर लेकर आता और फिर उन्हें बेहोश कर उनके प्राइवेट पार्ट को काट कर अलग कर देता था।