
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के मौके पर बुधवार को नामिबिया में भारत की ओर से कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। यहां आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में भारतीय मिशन की ओर से आर्टिफिशियल लिंब का बांटे गए।
विंडहोक स्थित भारतीय हाइ कमीशन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर पेज पर यह घोषणा की। ट्वीट में लिखा, ‘23 सितंबर को 6 हफ्ते के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन हुआ। यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में नामीबिया-भारत पार्टनरशिप के तहत 500 जरूरतमंदों को मुफ्त आर्टिफिशयल लिंब बांटे गए।’