दरिद्रता और दुख होंगे दूर, पढें ये उपाय

आप इन चीजों को अंधविश्वास भी कह सकते हैं, लेकिन हमारी संस्कृति में टोटकों को भी एक अहम स्थान प्रदान किया गया है। जानिए, दरिद्रता दूर करने के इन उपायों के बारे में…

भोजन करने से पहले कुत्ते या गाय के लिए एक रोटी निकाल दें। आपको कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गुरूवार ही नहीं, बल्कि हर दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीया जलाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

जब भी खाना खाने बैठें तो ध्यान रहे कि आप उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हों, इससे घन के साथ-साथ आयु भी बढ़ती है।

लक्ष्मी जी पर चढ़ाए गए अक्षत को छोटे से कागज के टुकड़े में बांधकर अपने पर्स में रखें, इससे कभी पैसों की कमी महसूस नहीं होगी।