मटन रेशमी कबाब

मटन रेशमी कबाब बेहद फेमस मुगलई रेसिपी है जिसमें मटन के अलावा पपीते का पेस्ट, ब्रेड स्लाइस, काबुली चना का आटा, और ढेरों मसालों के मिक्सचर के साथ तैयार किया जाता है। अगर आपको नॉन वेज खाना पसंद है और आप कुछ टेस्टी और स्पाइसी खाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। आप इस स्टार्टर या ऐप्टाइजर डिश को स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकते हैं। इसे बनाने में थोड़ा वक्त लगता है कि लेकिन इसका टेस्ट आपकी सारी मेहनत को सफल बना देगा।

मटन रेशमी कबाब की सामग्री

  • मटन कीमा 700 ग्राम
  • पपीते का पेस्ट 1 चम्मच
  • हरी मिर्च 3
  • प्याज 3
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 2 चम्मच
  • पुदीने की पत्तियां डेढ़ चम्मच
  • मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  • गर्म मसाला पाउडर आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती डेढ़ चम्मच
  • जीरा 1 चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • पानी जरूरत अनुसार
  • ब्रेड स्लाइस 2
  • हल्दी आधा चम्मच
  • काबुली चना का आटा डेढ़ चम्मच
  • नारियल पाउडर आधा चम्मच
  • मक्खन 2 चम्मच
  • तेल जरूरत अनुसार

मटन रेशमी कबाब बनाने की वि​धि

मटन के कीमे को नमक, कच्चे पपीते का पेस्ट और अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ एक बड़े बाउल में अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इसे ढककर 2 घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।

अब एक अलग बाउल में हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती, पुदीने की पत्ती और ब्रेड लें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मैश करके मिक्स कर लें।

जब मटन मैरिनेट हो जाए तब उसमें 1 चम्मच पानी, गर्म मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा, नारियल पाउडर, क्रीम, बटर और ब्रेड मिक्सचर डालें और एक बड़े चम्मच की मदद से सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

तैयार मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं औ उन्हें हाथ से दबाकर कबाब का शेप दें। सारे कबाब को एक साथ प्लेट में तैयार कर लें।

अब एक पैन में तेल गर्म करें और कबाब को उसमें शैलो फ्राई करें जब तक वह दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन कलर का ना हो जाए। टीशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्सेस ऑइल निकल जाए।

मटन कबाब तैयार है। इसे पुदीना की चटनी के साथ गर्मा गर्म सर्व करें।