बढ़ी जजों की संख्‍या- चार नए सदस्‍यों ने ली शपथ : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चार नए जजों  ने पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्‍टिस वी. रामासुब्रमण्‍यम, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्‍टिस कृष्‍ण मुरारी, राजस्‍थान के चीफ जस्‍टिस एस.ए. रवींद्र भट और केरल के चीफ जस्‍टिस  हृषिकेश रॉय को शपथ दिलाई। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 34 हो गई है।

नए जजों का चुनाव राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया है। ये नए जज हैं- जस्‍टिस कृष्‍ण मुरारी, जस्‍टिस एस रविंद्र भट, जस्‍टिस वी रामासुब्रमण्‍यम और जस्‍टिस ऋषिकेश राय।