
सभी को अपने शरीर की सुंदरता बहुत पसंद होती हैं और इसे पाने के लिए वे कई चीजों को काम में लेते हैं। लेकिन इस शरीर की सुन्दरता में कमी लाने का काम करते हैं स्ट्रेच मार्क्स। स्ट्रेच मार्क्स कई कारणों की वजह से हो सकते हैं जो कि त्वचा के खिंचाव की वजह से पनपते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स अधिकतर पेट, पीठ या कंधे पर ज्यादा होते है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो कि इन्हें कुछ समय के लिए ही दूर रख पाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए है जिनकी मदद लेकर स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

# चहरे को धोने के लिए सादा पानी नहीं नारियल पानी ले काम में, फिर देखिएगा होंगे ये कमाल
# चहरे की सुन्दरता में निखार लाने के लिए, आजमाएँ टमाटर के ये बेहतरीन फेसमास्क
एलोवेरा
स्ट्रेच मार्क्स (Stretch marks) पर ताजा एलो वेरा का गूदा मसाज करने से त्वचा टोन होती है और इसमें शामिल एंजाइम खराब हो चुकी त्वचा को हटा कर दूसरी त्वचा को हाइड्रेट करता है।
अरोमैटिक औयल
तेल जैसे, बबूने का फूल, रूचिरा, जोजोबा, स्वीट आल्मंड, आदि जैसे अरोमैटिक औयल स्ट्रेच मार्क्स (Stretch marks) को दूर कर के नई स्किन पैदा करने में मददगार होते हैं। इन्हें लेवन्डर औयल के साथ प्रयोग करने पर यह ज्यादा असरदार होते हैं।
# आपकी ख़ूबसूरती को कम करने वाले मस्सो को दूर करे इन घरेलू नुस्खो से
# अखरोट फेस स्क्रब जो रखेगा आपके चेहरे की त्वचा का ख्याल, इस तरह करे उपयोग
लैवेन्डर औयल
लैवेन्डर तेल को अगर दिन में तीन बार स्ट्रेच मार्क्स (Stretch marks) पर लगाया जाए तो धीरे-धीरे निशान गायब होने लगता है और उसकी जगह पर नई त्वचा आने लगती है।
कोकोआ बटर
प्रेगनेंसी में पड़े स्ट्रेच मार्क्स (Stretch marks) को दूर करने के लिये कोकोआ बटर का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। यह त्वचा को नम कर के डैमेज हुई टिशू को सही करता है।