
रविवार (Sunday) के दिन जगत को प्रकाश देने वाले सूर्य ग्रह की पूजा -अर्चना की जाती है।सूर्य देव को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। सूर्य के उगते ही अंधकार नष्ट होकर जगत में प्रकाश को फैल जाता हैं।अगर आप इस दिन कुछ उपायों को आजमाते हैं तो आपके जीवन के सभी कष्ट नष्ट हो जाएंगे। यह उपाय आपके धन, नौकरी ,व्यापार और यश मान जैसी समस्याओं को हल कर देंगे। सूर्यदेव की धातु ताबां है और इनका प्रिय रंग लाल है। इसलिए इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करते हुए लाल पुष्प चढ़ाए जाते हैं।सूर्य देव की पूजा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। नौकरी और व्यापार में आ रही सभी समस्यांए दूर होती है। यश व कीर्ति की प्राप्ति होती है।तो आइए जानते है इन उपायों के बारें में.

राज रविवार के उपाय
1. सुबह सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी , सरोवर या तालाब में स्नान करें।
2. एक तांबें के लोटे में जल भरकर उसमें कुमकुम , गुड़ डाल कर उन्हें अर्पित करें।
3.एक बड़े पीपल के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर जल में प्रवाहित कर दें।
4.सूर्य को जल देते हुए मां लक्ष्मी को आने का निमंत्रण दें।
5. गाय का शुद्ध देसी घी लेकर उसका दीपक जलाएं।
6.रविवार के दिन एक दुध का गिलास भरकर अपने सिरहाने रखें उसके बाद दूसरे दिन उस दुध को बबूल की जड़ में डाल दें।
7.रविवार के दिन किसी काले कुत्ते को गुड़ की रोटी खिलांए।
8.रविवार के दिन सूर्यदेव के नामों का पाठ करें। इससे आपके यश में वृद्धि होगी। 9.मछलियों को आटें की गोली बनाकर खिलांए।
10.व्रत में एक समय ही भोजन करें और नमक का प्रयोग न करें।
सूर्य देव को जल चढ़ाने का महत्व
रविवार के पूजा बिना सूर्यदेव को जल चढ़ाए पूरी नहीं होती। अगर आप ऐसा रविवार के अलावा प्रतिदिन करते हैं तो भगवान की कृपा आपके ऊपर बरसती रहेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से सभी परेशानियां तो दूर होती ही हैं। इसके साथ ही आर्थिक वृद्धि होनी शुरू हो जाती है। अगर किसी भक्त से सूर्यदेव प्रसन्न हो जाते हैं तो उसके घर की तिजौरी कभी खाली नहीं रहती । उसके मान सम्मान में लगातार वृद्धि होती रहती है,दुश्मन भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते।