Ayodhya Dispute Case: 25वें दिन अयोध्‍या मामले की सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को राम जन्मभूमि मामले की 25वें दिन की सुनवाई शुरू हो गई है। इसके पहले सोमवार को मुस्लिम पक्ष ने जन्मस्थान को देवता मानते हुए न्यायिक पक्षकार बनाने का विरोध किया था।

मुस्‍लिम पक्ष्‍ के वकील राजीव धवन ने सोमवार को कोर्ट से कहा कि अगर ऐसा मान लिया जाता है तो बाकी सभी पक्षों और धार्मिक विश्वास रखने वालों के अधिकार खतम हो जाएंगे। यहां तक कि कोर्ट भी कुछ नहीं कर सकता। कहा जन्मस्थान को न्यायिक पक्षकार नही माना जा सकता। बहस मंगलवार को भी जारी रहेगी।