
आपके पास भी डॉगी है तो इस बात की सौ फीसद गारंटी है कि आप उसे दुनिया का सबसे अच्छा डॉगी मानते होंगे। अपने मालिक की इस बात को एक डॉगी ने साबित भी कर दिया कि ये न केवल वफादार होते हैं बल्कि काफी होशियार और समझदार जानवरों में से एक हैं।

कैलिफोर्निया के एक शख्स ने सीसीटीवी से मिले वीडियो फुटेज में देखा कि उनका पालतू डॉग उनके नन्हे बेटे की ट्रेनिंग टॉयलेट का इस्तेमाल रात को कर रहा है। जिसके लिए सुबह उन्हें लगा था कि शायद उन्होंने पिछली बार बेटे के इस्तेमाल के बाद साफ नहीं किया था लेकिन वीडियो देखने के बाद सारा मामला स्पष्ट हो गया।
उन्होंने बताया, ‘मैं सुबह 5 बजे काम से वापस घर आया और देखा मेरे बेटे के ट्रेनिंग टॉयलेट में गंदा है और पत्नी पर गुस्सा भी आया कि कैसे उसने इसे गंदा ही छोड़ दिया?
मैंने कैमरे को चेक किया तो मेरी आंखें हैरानी से फटी की फटी रह गई। ये पहली बार नहीं हैं जब किसी पालतू ने सुर्खियां बनाई हैं। हाल ही में एक पिट बुल ने दुनिया का सबसे अधिक ‘ड्रामेबाज डॉग’ के खिताब को हासिल किया था। इसने नाखून कटवाने से बचने के लिए बेहोश होने का नाटक किया था जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। पिछले सप्ताह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे ट्वीटर व फोटो शेयरिंग साइट Imgur पर देखा गया।