दिल्ली में फिर लागू होगी 12 दिनों के लिए ऑड-ईवन व्‍यवस्‍था, और लोगों को मुफ्त में मिलेगे…

दिल्‍ली में बढ़ते प्रदूषण के स्‍तर को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए फिर से ऑड-ईवन व्‍यवस्‍था  को लागू करने का ऐलान किया है. इसके तहत राष्‍ट्रीय राजधानी में फि‍र से 12 दिनों के लिए ऑड-ईवन व्‍यवस्‍था को लागू किया गया है. दिल्‍ली में यह व्‍यवस्‍था 4 से 15 नवंबर तक लागू रहेगी. यानि दिवाली के बाद यह व्‍यवस्‍था शुरू की जाएगी.

इसके साथ ही दिल्‍ली सरकार लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए मुफ्त में मास्‍क भी बांटेगी. प्रदूषण की शिकायतों के लिए वॉररूम भी बनाया जाएगा.