श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा की जिम्मेदारी – पाकिस्तान ने ली धमकी मिलने के बाद

श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले आतंकी हमले की धमकी मिली है। ऐसे में श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड(SLC) ने पाकिस्तान सरकार को सुरक्षा व्यवस्था देखने के बारे में संपर्क किया है। 27 सितंबर से शुरू हो रहे श्रीलंका की टीम के पाकिस्तान दौरे को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि हम श्रीलंकाई खिलाड़ी को अपने यहां पूरी सुरक्षा देंगे, इसकी जिम्मेदारी हमारी है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में कहा गया है, “हमने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बयान देखा है, लेकिन हमें श्रीलंका की टीम की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की जानकारी और खुफिया रिपोर्ट नहीं मिली है। पीसीबी अभी भी इस बात पर अड़िग है कि हम श्रीलंकाई टीम को पूरी सुरक्षा देंगे। हम आगे भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ संबंध जारी रखना चाहेंगे।”