सरकारी अस्पताल में वीआईपी कल्चर खत्म करने का आदेश दिया: अरविंद केजरीवाल ने

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य विभाग को सरकारी अस्पताल में वीआईपी कल्चर खत्म करने का आदेश दिया है. अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में वीआईपी कमरे नहीं मिलेंगे. सभी नागरिकों को समान इलाज मिलेगा, लेकिन यह सबसे बेहतर होगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में 13,899 बेड बढ़ाने का फैसला किया है. यह दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के मौजूदा बेड की संख्या से 120 प्रतिशत ज्यादा है. अभी दिल्ली में 11,353 बेड हैं.

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को पूर्ण रूप से एसी बनाने की घोषणा की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को एसी करने के लिए काम किया जा रहा है.