बोर्ड फाफ डु प्लेसिस के योगदान की सराहना करता: इनोच एनक्वे

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के डायरेक्टर इनोच एनक्वे ने कहा कि कप्तान और खिलाड़ी के तौर फाफ डु प्लेसिस के योगदान की बोर्ड सराहना करता है. हालांकि एनक्वे ने कहा की यह समय क्विंटन डिकॉक के कप्तानी कौशल पर विश्वास जताकर भविष्य पर ध्यान देने का है.

डुप्लेसिस अब भी टेस्ट टीम के कप्तान हैं लेकिन एनक्वे ने इस बात की ओर इशारा किया कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप के लिए साउथ अफ्रीका युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है.

धर्मशाला के एचपीसीए मैदान पर टीम के पहले मीडिया सेशन के दौरान एनक्वे ने कहा, ‘‘ कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर डुप्लेसिस के कद के बारे में हमें पता है. उसने साउथ अफ्रीका क्रिकेट में शानदार योगदान दिया है. लेकिन हमें भविष्य की योजना पर ध्यान देने की जरूरत है और हमें डिकॉक पर पूरा भरोसा है, जो टीम का नेतृत्व करने वाले हैं.’’