
बॉलीवुड की मशहूर अदाकार उर्मिला मातोंडकर राजनीति में एंट्री के बाद 6 महीने में ही कांग्रेस को अलविदा कह चुकी है. उर्मिला के इस्तीफा देने के बाद मुंबई कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा कहीं ना कहीं उर्मिला के आरोपों का समर्थन करते दिखे और उन्होंने कहा कि उत्तरी मुंबई की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर उर्मिला के इस्तीफे पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ”उर्मिला ने लोकसभा चुनाव लड़ना तय किया और मैंने चुनाव प्रचार अभियान में उनका पूरा साथ दिया.” इसके साथ ही देवड़ा अपने सहयोगियों पर निशाना साधने से भी नहीं चूके. उन्होंने आगे लिखा, ”मैंने तो उर्मिला का तब भी साथ दिया जब उन्हें वही लोग गिराने की कोशिश कर रहे थे जिन्होंने उनकी राजनीति में एंट्री करवाई. मैं पूरी तरह से उर्मिला से सहमत हूं मुंबई नॉर्थ कांग्रेस के नेताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए.”