उपचुनाव के लिए बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया: यूपी

उत्तर-प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. हर सीट पर फतह के लिए पहले ही प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर चुकी बीजेपी ने अब उन सांसदों को पदयात्रा कर जनसंपर्क करने को कहा है, जिनके विधानसभा से संसद पहुंचने के चलते सीटें खाली हुई हैं. सांसद बुधवार से ही विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाल कर घर-घर जनसंपर्क करेंगे.

 

खाली सीटों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर विधायकों के सांसद बन जाने के कार उपचुनाव होना है. वहीं घोसी से बीजेपी विधायक फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बन जाने से एक सीट खाली हुई और हमीरपुर से पार्टी के विधायक अशोक चंदेल को हत्या के मामले में सजा होने पर सदस्यता खत्म होने से हमीरपुर सीट खाली हुई है.