
28 सितंबर को मुंबई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में स्कॉर्पीन क्लास पी-75 की दूसरी सबमरीन खंडेरी नौसेना में शामिल होगी। कलवरी श्रेणी की यह स्कॉर्पीन सबमरीन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें ऐसी तकनीक है कि यह दुश्मन देशों की नेवी के रडार पर नजर नहीं आएगी। साथ ही यह सटीक हमला करने में सक्षम है।

स्कॉर्पिन पनडुब्बियों का प्रोजेक्ट मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड और फ्रांस की कंपनी के सहयोग से चल रहा है। इस प्रॉजेक्ट के तहत पहली पनडुब्बी 2012 में लॉन्च होनी थी, लेकिन किसी कारणवश प्रोजेक्ट में देरी हो गई।
एक लंबे इंतजार के बाद नौसेना को स्कॉर्पियन सीरीज की पहली सबमरीन आईएनएस कलवरी पिछले साल दिसंबर में मिली थी। अब 28 सितंबर को आईएनएस खंडेरी भी नौसेना बेड़े में शामिल हो जाएगी। जिसके बाद उम्मीद है कि जल्द ही आईएनएस करंज भी नौसेना के बेड़े में शामिल होगा जाएगा।