पाकिस्तान अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पहुंचा

भारत के खिलाफ पाकिस्तान पूरे विश्व की आखों में धूल झोंक रहा है। हालांकि, इससे पाकिस्तान को अब तक कुछ हासिल तो नहीं हुआ है, लेकिन हर जगह मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पहुंचा है।

यहां पर पाकिस्तान ने संयुक्त जांच समिति के गठन की मांग की हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन पर UNHRC को ध्यान देने को कहा है। बता दें कि यह बैठक जेनेवा में सोमवार को शुरू हुई और यह 27 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान मंगलवार को भारत-पाकिस्तान आमने-सामने है।