
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज इरफान पठान इन दिनों लोगों की सेवा में व्यस्त हैं। इरफान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैै। जिसमें वह लोगों को समान बांटते नजर आ रहे हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पठान भाइयों ने पहले भी कई नेक काम किए हैं, मगर इस बार इरफान अपने वालिद और घर वालों के साथ जरूरतमंदों को खाना बांट रहे हैं।

भारतीय टीम के इस स्टार ऑलराउंडर ने इस मौके की तस्वीर ट्विटर शेयर कर लिखा कि, देना जीवन का एक तरीका है, ये लफ्ज मुझे अपने वालिद से विरासत में मिली है। अब्बा 14 घंटे काम कर के महीने में 3500 रूपये कमाते थे मगर फिर भी इस छोटे से रकम में वो दूसरों की मदद जरूर करते थे। ये काम पहले भी होता था, अब भी होता है। धन्य हूं उन्हें पा कर।