हरभजन सिंह के साथ डिनर करने पहुंचीं पत्नी गीता बसरा

बॉलीवुड का ग्लैमर और क्रिकेटर की स्टारडम जब एक जगह हों तो फिर क्या पूछना. कुछ साल पहले ही क्रिकेटर पति हरभजन सिंह ने अभिनेत्री गीता बसरा के साथ शादी रचाई. अब अक्सर ही ये दोनों सितारे जब साथ निकलते हैं तो पैपराजी इनका पीछा नहीं छोड़ते. ऐसा ही बीती रात भी हुआ. देखिए तस्वीरें

 

ये दोनों सितारे मुंबई में कल रात डिनर करने निकले. उसी दौरान इनकी ये खूबसूरत तस्वीरें क्लिक की गईं. गीता बसरा इस डिनर डेट के दौरान स्कर्ट और शीयर ब्लैक टॉप में नज़र आईं. हमेशा की तरह गीता ने यहां पति के साथ मुस्कुराते हुए पोज दिया. हरभजन सिंह यहां फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराते भी नज़र आए.