‘अज्ञात वस्तु’ गिरने से लोग हैरान: वेल्लोर

वेल्लोर ज़िले के केवी कुप्पम के नागरिक सोमवार रात को हैरान रह गए जब आकाश से एक अज्ञात वस्तु आसमान से उनके पड़ोस में गिरी. नागरिकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. फॉरेन्सिक विशेषज्ञ के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. अज्ञात वस्तु की जांच के बाद कहा गया कि ये विस्फोटक नहीं कुछ और है.

अज्ञात वस्तु में दो एलईडी बल्ब लगे हुए थे जो गिरने के बाद भी जल-बुझ रहे थे. ये भी स्थानीय लोगों के लिए चिंता की बात थी. लेकिन जब ये तय हो गया कि अज्ञात वस्तु विस्फोटक नहीं है तो नज़दीकी से देखने पर उस पर लिखा दिखा- ‘Graw Radiosondes’. ये एक कंपनी है जो मौसम अध्ययन के लिए उपकरण बनाती है.