
अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर का असर अब दुनिया में दिखने लगा है. कहीं पर मंदी है तो कहीं रणनीतिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी मसले पर अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि ईरान ने चीनी सेना के 5000 जवानों को अपनी जमीन पर आने की अनुमति दी है. ये सभी जवान चीन के द्वारा ईरान में किए जा रहे 280 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर नज़र रखेंगे.

यूनाइटेड किंगडम की पेट्रोलियम इकॉनोमिस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन-ईरान में तेल, गैस और पेट्रोलियम के अन्य क्षेत्र में बड़ा निवेश कर रहा है. इसी के तहत 280 बिलियन डॉलर से एक नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिसकी सुरक्षा में चीन ने अपने 5000 सैनिक ईरान भेजने का निर्णय किया है. और ईरान से इसकी मंजूरी भी मिल गई है.