छिछोरे को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मारने को तैयार है. चार दिन में फिल्म ने भारतीय बाजार में 44.08 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने छिछोरे के चौथे दिन के आंकड़े साझा किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर रॉक कर रही है. टिकट रेट कम होने के बावजूद चौथे दिन फिल्म ने ओपनिंग डे से 10.66% ज्यादा कमाई की है.

ऐसा कम ही देखने को मिलता है. बड़े सेंटर्स और मल्टीप्लेक्स में मूवी का बिजनेस शानदार है. फिल्म ने शुक्रवार को 7.32 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़, रविवार को 16.41 और सोमवार को 8.10 करोड़ कमाए.