रोहित शर्मा के नाम पर बतौर टेस्ट ओपनर विचार करेंगे: एमएसके प्रसाद

वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से टेस्ट में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर टीम से बाहर होने के खतरा मंडरा रहा है। दरअसल टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को बतौर ओपनर उतारने के संकेत दिए हैं। एमएसके प्रसाद ने दो अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कहा है कि, वह रोहित शर्मा के नाम पर बतौर ओपनर विचार तक रहे हैं।

खास बातचीत में एमएसके प्रसाद ने कहा कि वेस्टइंडीज दौरा खत्म होने के बाद से चयन समिति की कोई बैठक नहीं हुई है। हम जरूर रोहित शर्मा के नाम पर बतौर टेस्ट ओपनर विचार करेंगे। केएल राहुल के लगातार फेल होने की वजह से रोहित शर्मा को बतौर टेस्ट ओपनर उतारने की बात कही जा रही है।  पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी रोहित शर्मा को टेस्ट में ओपनिंग कराने की बात कही थी। वेस्टइंडीज दौरे की टेस्ट टीम में रोहित शर्मा थे, लेकिन उन्हें दोनों टेस्ट खेलने को नहीं मिला।