
दुनिया में बीते कुछ साल में गांजे का इस्तेमाल बढ़ा है. हाल ही में गांजे पर आई एक वैश्विक रिपोर्ट में भारत का भी नाम शामिल है. दुनिया में सबसे ज्यादा गांजे की खपत वाले टॉप 10 शहरों में भारत के दो शहर शामिल हैं. लिस्ट में नंबर तीन है देश की राजधानी दिल्ली और छठे नंबर पर है देश की आर्थिक राजधानी मुंबई.

जर्मनी की कंपनी ABCD ने गांजे पर एक वैश्विक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट को कई भागों में बांटा गया है. दुनिया में सबसे ज्यादा गांजे की खपत करने वाले शहर की लिस्ट में अमेरिका का न्यूयॉर्क नंबर एक है, वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान का कराची है. तीसरे नंबर पर भारत का दिल्ली है.