10 सितंबर को आईफोन 11 लॉन्च करने वाली: Apple

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एपल आज 10 सितंबर को आईफोन 11 (Apple Iphone 11) को लॉन्च करने वाली है। एपल आईफोन 11 की लॉन्चिंग स्टीव जॉब्स थिएटर में होगी। लॉन्चिंग इवेंट को एपल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 11 सीरीज के तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें आईफोन 11 मैक्स प्रो (Iphone 11 Max Pro) और आईफोन 11 आर (Iphone 11 R) या आईफोन 11 (Iphone 11) शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने आईफोन xr और आईफोन xs और आईफोन xs मैक्स को लॉन्च किया था।