तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को राहत: अलीपुर कोर्ट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, कोर्ट ने शमी और उनके भाई हसीब अहमद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रोक लगा दी है।

 

 

शमी के वकील सलीम रहमान ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह आदेश सोमवार को अलीपुर कोर्ट में जिला न्यायाधीश राय चट्टोपाध्याय ने दिया। अब दो महीने बाद यह मामला कोर्ट में उठेगा। यानी दो नवंबर से इस मामले में सुनवाई होगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने बीते दो सिंतबर को मोहम्मद शमी और उनके भाई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। साथ ही कोर्ट ने शमी को 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा था।