इतिहास की सबसे बड़ी घटना, खूनी समंदर में डूब कर मरीं 300 व्हेल मछलियां

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में दक्षिणी द्वीप के दूरदराज गोल्डन खाड़ी में 400 से ज्यादा पायलट प्रजाति की व्हेल फंस गई थीं, जिनमें से 300 व्हेल मछलियां शुक्रवार को मृत पाई गईं। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, संरक्षण मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि फेयरवेल स्पिट के रूप में मशहूर रेतीले क्षेत्र में गुरुवार 416 व्हेल समुद्र तट पर फंस गईं।

खबर के मुताबिक,  दर्जनों जीवन रक्षक कर्मी ज्वार-भाटा आने से पहले मछलियों को जीवित बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।  न्यूजीलैंड में व्हेल के फंसने की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है।

इससे पहले फरवरी 2015 में इसी क्षेत्र में फंसीं 200 व्हेल को बचाने का अभियान चलाया गया था, लेकिन उनमें से अधिकांश की मौत हो गई थी।

 व्हेल के इस क्षेत्र में फंसने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि उथले पानी वाली गोल्डन खाड़ी ऐसी घटनाओं के लिए चर्चा में बनी रहती है।

पायलट व्हेल अपनी गुंबदनुमा माथे और मजबूत शरीर के लिए जानी जाती है। इसकी लंबाई छह से सात मीटर तक बढ़ सकती है।